Menu
blogid : 21241 postid : 868315

रिहा हो गया फिर भविष्य का आतंकी हमला।

Vishesh
Vishesh
  • 20 Posts
  • 10 Comments

लो फिर हटा दिया पाकिस्तान ने झूठी शराफत का मुखौटा।भारत आकर
आलाहकमान हाथ मिलाते हैं और उधर सीमा पर हमारे सैनिक मौत से
गले मिलते हैं।आज मुम्बई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर को
पाकिस्तान ने बाइज्जत बरी कर दिया।
आतंकी जकीउर रहमान लखवी की रिहाई की तस्वीर जागरण ने प्रकाशित
की उसके चेहरे की मुस्कुराहट उसके अभियान की सफलता और आगे होने
वाले आतंकी हमलों की कहानी कह रही है।उसकी आँखों में हैवानियत,दरिंदगी
और मक्कारी को प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है।

भारत ने कहा की ये मुम्बई पीड़ितों का अपमान है।ये अपमान सिर्फ आज
ही नहीं हुआ ये अपमान हम बर्षों से सहते हुए आ रहे हैं।
अपमान तब भी हुआ जब 1989-90 में कश्मीर घाटी में मुस्लिम जिहादियों
द्वारा हिन्दू मिटाओ-हिन्दू भगाओ अभियान के परिणामस्वरुप कश्मीर घाटी को
हिन्दू विहीन कर दिया गया था।

अपमान तब भी हुआ जब 2013 में लांस नायक हेमराज का सिर काटकर आतंकी
अपने साथ ले गए।और अपमान तब भी हुआ जब 2 नवम्बर 2014 को आतंकियों
द्वारा किये गए हमले में दर्जनों लोगों की जान चली गई।कितने ही लोग आज अपाहिज
ज़िन्दगी बसर कर रहे हैं।

ऐसी अपमान जनक घटनाएं चन्द रोज के लिए अख़बारों की सुर्खियां बन जाती हैं।
मगर हालात जस के तस।
सच है जब कोई दुर्घटना हो जाती है तो हम गहरी नींद से जाग जाते हैं उस पर ऊंघते
हुए चर्चा करते हैं और फिर सो जाते हैं अगली दुर्घटना के इन्तजार में।

वैभव”विशेष”

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh